हीरोइन नहीं नर्स बनना चाहती थीं सनी लियोनी गरीबी ने बना दिया था ए’ड’ल्ट फिल्मों की स्टार

10

हिन्दी फिल्मों में दूसरे देशों से आए कई कलाकारों ने खूब नाम और पहचान कमाई है। वो बॉलीवुड के रंग में ही रंग गए और मुंबई में ही रहना भी शुरू कर दिया। इनमें से एक हैं एक्ट्रेस सनी लियोनी जो फिल्म जगत का जाना माना नाम हैं। मूवीज के गाने हों या फिल्में, हीरोइन सनी हर जगह नजर आ ही जाती हैं। आज यानि 13 मई को सनी लियोनी का जन्मदिन है। इस अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ बातें हम आपको बताते हैं।

क्या आपको पता है कि सनी कभी हीरोइन बनना ही नहीं चाहती थीं। वो तो अस्पताल में नर्स बनकर लोगों की सेवा करने का सपना देखा करती थीं। हालांकि किस्मत ने उनको एडल्ट फिल्मों की स्टार बना दिया। बॉलीवुड में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी भारतीय मूल की हैं लेकिन वो विदेश में पैदा हुई हैं। उनका जन्म कनाडा में 13 मई 1981 को हुआ था। वो आज अपना 41वां जन्म दिवस मना रही हैं।

उनके फैन्स भले ही एक्ट्रेस को सनी के नाम से जानते हैं लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है। सनी लियोनी का असली नाम तो करनजीत कौर है। उन्होंने अपना ये नाम बदलकर सनी रख लिया था। सनी अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज करती हैं। सनी टीवी में भी खूब नजर आई हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में भी एंट्री ली थी। इसके अलावा वो एमटीवी के मशहूर शो रोडीज में भी नजर आई हैं। सनी लियोनी ने बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अच्छी संपत्ति जमा कर ली है।

जब वो कनाडा में थीं तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस वजह से उनको बचपन से ही काफी संघर्ष करना पड़ा था। सनी ने कभी नहीं सोचा था कि वो हीरोइन बनेंगी। वो तो नर्स बनकर लोगों की सेवा करने का सपना देखा करती थीं। हालांकि आर्थिक तंगी की वजह से उनको पढ़ाई छोड़कर घर से बाहर काम के लिए निकलना पड़ा। वो एक जर्मन बेकरी में काम करके अपना खर्चा चलाती थीं। इसी दौरान वो कुछ लोगों के संपर्क में आईं और अच्छे पैसों के चक्कर में एडल्ट फिल्मों में काम करने लगीं।

हालांकि बाद में उन्होंने इस काम को छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया और सफल हो गईं। सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए काफी कुछ सहना पड़ा था। हालांकि उनको अपने जीवन से कोई शिकायत नहीं है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति डेनियल वेबर ने हमेशा उनका सहयोग किया। सनी के तीन बच्चे हैं और वो अपने परिवार को भी वक्त देती हैं। सोशल मीडिया पर भी सनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

वो अपने वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। उनके फैन्स भी उनकी हर फोटो या वीडियो को लाइक जरूर करते हैं। हाल ही में सनी ‘अनामिका’ वेब सीरिज में नजर आई थीं। इसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। अभी वो साउथ इंडिया की मूवी में बिजी चल रही हैं।

हम आपको न्यूज़ हेल्थ और स्टोरी जैसे बहुत से आर्टिकल के माध्यम से मिलते हैं। कृपया हमें कमेंट में बताएं कि आप और क्या पढ़ना चाहेंगे क्योंकि आपकी एक कमेंट से हमारा हौसला बढ़ता है और हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करें ताकि आपको हमारी सभी अपडेट्स मिलती रहे और हमारे फेसबुक पेज को भी शेयर करें धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published.