तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर दर्शक के दिल में घर कर चुका है। इस परिवारिक शो की खासियत इसके सभी मनोराजक किरदार है। जिसमें से जेठा लाल, तारक मेहता, दया भाभी, आदि कई बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। इसके मैन पात्र में से एक तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) इस शो का आधार है। लेकिन हाल ही में शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर सामने आई है। इस बात का अंदाज़ा शैलेश लोढ़ा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गयी उनकी एक पोस्ट से लगाया जा रहा है। हालाँकि इस पोस्ट के हिसाब से शैलेश मेहता ने इस शो को क्विट् करने की बात मान ली है। इससे दर्शक काफी खलबली में है।
शैलेश लोढ़ा के बयान के मुताबिक शो के मैकर्स और कुछ अन्य सदस्यों के साथ उनके संबंध खराब चल रहे है। हालांकि इस बात की संपूर्ण पुष्टि नही हुई है। लेकिन फिर भी तारक मेहता के शो छोड़ने की बात से दर्शक निराश हो गए है। 14 साल हो चुके इस शो की सैलेश लोढ़ा के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है। शैलेश लोढ़ा केवल अभिनेता ही नही बल्कि एक राइटर और कवि भी है। हमेशा किसी न किसी कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा अपनी कविताएँ सुनाते हुए नज़र आते रहते है।
राजस्थान के मूल निवासी शैलेश लोढ़ा एक्टिंग करियर में आने से पहले जोधपुर की एक कंपनी में काम करते थे। इसके बाद उनकी काव्य में रुचि होने के कारण वे एक कवि बन कर कवि सम्मेलन में भाग लेने लगे। उसके बाद वे 2007 में ‘कॉमेडी सर्कस’ में नज़र आये। इसके बाद 2008 से वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में काम करते आ रहे है। इसके अलावा उन्होंने ‘वाह वाह क्या बात है’ कार्यक्रम किया। उसके अलावा उन्होंने 2014 में ‘बहुत खूब’ होस्ट किया।
उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताये तो उनकी पत्नी स्वाति लोढ़ा हैं। स्वाति लोढ़ा ने मैनेजमेंट में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। कई किताबें लिख चूकी है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। शैलेश और स्वाति की एक बेटी भी है। यदि शैलेश लोढ़ा के शो को ले कर बात करे तो उन्होंने अपना मन बना लिया है शो छोड़ने का। लेकिन अभी तक की ऑफिसियल बयान नही आया है।
अगर मीडिया रिपोर्ट को देखा जाए तो एक महीने से ही शैलेश लोढ़ा शो की शूटिंग में नज़र नही आये है। बताया जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा इस कॉन्ट्रैक्ट से नाखुश है। उनके हिसाब से उनकी तारीखों का सही इस्तेमाल नही किया जा रहा है। इसी के साथ एक वजह यह भी बताई कि शो के काबिल कलाकार शो के दूसरे मौके को बढ़ा नही पा रहे है। हालाँकि शैलेश लोढ़ा को इन दिनों कई ऑफर आये लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिये। लेकिन अब दोबारा मौके आने पर वे उन ऑफर को मना नही कर सकते। तारक मेहता शो में शैलेश को पुनह लाने के लिए मैकर्स की कोशिशें जारी है।