लोगों की आंखों में धूल झोंककर इन टीवी स्टार्स ने रचाई थी प्रेम कहानी, राज खुलते ही सबके पैरों तले खिसकी जमीन

24

मोहित रैना

देवों के देव महादेव मोहित रैना ने सबको अपनी शादी की खबर से चौंका दिया था। उन्होंने इसी साल 1 जनवरी को शादी की थी। उनके फैंस शादी की फोटो देखकर हैरान थे तो वहीं खुश भी थे।

सना खान

सना खान ने अचानक ही टीवी में काम करते हुए ब्रेक ले लिया था। और इसके कुछ महीने बाद ही पता चला था कि वो शादी करने वाली हैं। इस खबर से उनके फैंस चौंक गए थे।

नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा

गुम है किसी के प्यार में सीरीयल के दोनों एक्टर्स की मुलाकात सेट पर हुई और दोनों ने वहीं एक दूसरे को दिल दे दिया। लेकिन फैंस तब चौंक गए जब उन्होंने सीधा रोका करके अपने प्यार की जानकारी दी।

अविका गौर

अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी के साथ अपना रिलेशन कबूल किया था। लेकिन जिस तरह से उनकी सिर्फ दोस्ती थी, उससे किसी को नहीं लगा था कि बाद में दोनों रिलेशन में आ जाएंगे।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना की पहली शादी सफल नहीं रही थी। इसके बाद एक्टर को एक बार फिर से प्यार हो गया। इस बार उनका दिल नौरा अली पर आया है। उम्मीद है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ कब रोहनप्रीत के प्यार में पड़ गई थीं किसी को पता ही नहीं चला। अचानक से दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया।

सोनारिका भदौरिया

देवों के देव महादेव सीरीयल में पार्वती का रोल करने वाली सोनारिका भदौरिया ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर करके सबको चौंका दिया था। उन्होंने विकास पराशर से सगाई की लेकिन इससे पहले उनकी पर्सनल लाइफ बिल्कुल भी बाहर नहीं आ पाई थी।

रेहाना पंडित और जीशान खान

रेहाना और जीशान कुमकुम भाग्य के सेट पर मिले थे। दोनों ने फैंस को तब हैरान कर दिया जब रेहान ने इंस्टाग्राम पर दोनों के रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.