666…मंधाना ने छक्का लगाकर जिताया एशिया कप, 25 गेंदो पर खेली विस्फोटक पारी, टूटे कई रिकॉर्ड

4

बता दें कि कल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद स्मृति मंधाना की पारी ने भारत को सातवीं बार आसानी से ट्रॉफी जितवा दी।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने समर्पण कर दिया। इस वजह से श्रीलंका 20 ओवर में सिर्फ 65 ही रन बना पाया। भारत की और से स्मृति मंधाना ने 51 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 8.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त करवा दिया।

यह एशिया कप का आठवां आयोजना था, जिसमें भारत की यह सातवीं जीत है। भारतीय टीम ने महिला एशिया कप चार बार वन-डे फॉर्मेट में जीता है। वहीं तीन बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में जीता है।

भारत के गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन से भारत को 66 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसमें पारी की शुरुआत करने आई स्मृति ने अकेले ही 51 रन जोड दिए। उन्होंने 25 गेंदो में 51 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी शामिल है। वहीं उन्होंने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई।

स्मृति मंधाना की इस पारी को देखकर फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं उनके इस आखिरी छक्के को भी सोशल मीडिया पर प्यार मिल रहा है। वहीं इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि स्मृति मंधाना के साथ भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी दूसरे छौर पर टकी रही थी। उन्होंने स्मृति के साथ मिल के बेहतरीन साझेदारी की। और भारत को जीत दिलाने में मदद की।

इससे पहले रेणुका सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने कहर मचा दिया। श्रीलंका को सिर्फ 65 रन पर ही रोक दिया। जब भारत को जीत के लिए 66 रन का लक्ष्य मिला तो मैच में मात्र एक औपचारिकता बाकी रह गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय महिला एशियाकप में ऐसी एकलौती ऐसी टीम है। जिसने अबतक सारे फाइनल जीते है। भारत ये टूर्नामेंट 2004 से खेलता जा रहा है। इस टूर्नामेंट का अबतक 8 बार आयोजन हो चूका है। उसमें से सात बार भारत ने वहीं एक बार बांग्लादेश ने ये खिताब जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.