बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत और दक्षिण आफ्रिका के बीच टी20 का पहला मुकाबला खेला गया। जहां भारत ने टोस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला लिया।
जीत के साथ बने कई सारे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बता दें कि भारत ने टोस जीतकर मेजबान टीम को पहले बेटिंग का न्यौता दिया। साउथ आफ्रिका की शुरुआत बेहद खराब रही। आफ्रिकन टीम ने अपने 5 विकेट पावरप्ले में ही खो दिए। जिस के बाद साउथ आफ्रिका की और से एडेन मार्करम, पार्नेल और केशव महाराज ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।
भारत की और से सबसे ज्यादा 3 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिएष वहीं हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट चटककर आफ्रिकन टीम की कमर तोड डाली।
जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत बेहद खास नहीं रही। रोहित शर्मा तीसरे ओवर में ही आउट हो गए। जिस के बाद कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए और आउट हो गए। लेकिन उसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार और केएल राहुल ने टीम को आसानी से जीत दिला दी।
भारत की इस जीत के साथ ही कई सारे ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने। तो आइए इन सब पर एक नजर डालते है।
1. भारत के ओपनर केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल का 19वां अर्धशतक जडा।
2. सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल का 8वां अर्धशतक जडा।
3. भारत और दक्षिण आफ्रिका के बीच अब तक 21 मैच खेले गए। जिसमें भारत ने 12 और आफ्रिका ने 8 मैच जीते है।
4. सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में इस साल कुल 45 छक्के लगाए है। किसी एक साल से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल में छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार के नाम आ चूका है।
5. अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
6. भारत के मध्यक्रम मे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस टी20 इंटरनेशनल में 732 रन बनाए, जो कि किसी एक साल में किसी भारतीय द्रारा बनाए गए सर्वाधिक रन है।
7. दक्षिण अफ्रीका के लिए 5वें विकेट के गिरने पर सबसे कम स्कोर
9/5 बनाम भारत त्रिवेंद्रम 2022 *
10/5 बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट एलिजाबेथ 2007
31/5 बनाम भारत डरबन 2007
8. भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर 5 विकेट गंवाना
9/5 दक्षिण अफ्रीका त्रिवेंद्रम 2022*
20/5 अफगान दुबई 2022
21/5 श्रीलंका विजाग 2016
9. एक T20I में पावरप्ले में भारत के लिए पांच विकेट:
31/5 बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन 2007
29/5 बनाम श्रीलंका विजाग 2016
33/5 बनाम WI लॉडरहिल 2019
21/5 बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022
30/5 बनाम दक्षिण अफ्रीका त्रिवेंद्रम 2022*
10. पॉवरप्ले में भारतीय टीम का टी20i में सबसे कम स्कोर 17-1 रहा है.