7 साल में सबसे मंहगा हुआ क्रूड ऑयल, जानिए आज क्या है पेट्रोल और डीजल की नई कीमत

8

क्रूड ऑयल का भाव पिछले 7 सालों के उच्चतम स्तर को पारकर 90 डॉलर के पार पहुंच गया है। बावजूद इसके घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Prices) के दाम स्थिर बने हुए है। तेल कंपनियों द्वारा आज यानी 29 जनवरी 2022 को पेट्रल-डीजल का नया दाम जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसा पिछले 3 महीने से हो रहा है जब वाहन ईंधन के कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़त हो रही हो, बावजूद इसके घरेलू बाजार में इसके दाम स्थिर बने हुए है। खबरों की मानें तो कुछ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पेट्रल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है।

प्रमुख शहरों में Petrol Diesel Prices के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए जबकि, डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.67 रुपए, और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें चेन्नई की तो वहां भी तेल की कीमत 100 रुपए के पार ही है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं अगर बात करें आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां भी तेल का दाम आसमान छू रहा है। पिछले 2 महीने से बदलाव ना होने के बावजूद यहां पेट्रोल का भाव 109.98 रुपए है और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर का दाम स्थिर बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय किए जाते हैं दाम

आपको बता दें कि तेल की कीमतो में रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है। जिसके बाद ही देश में तेल की कीमतो (Petrol Diesel Price) की नई दरें लागू हो जाती है। वहीं इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतो में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी की चीजें जुड़ती है। जिसके, बाद तेल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। इन्हीं मानको के आधार पर तेल कंपनियां इसमें अपने टैक्स और मार्जिन को जोड़कर पेट्रोल और डीजल के रेट प्रतिदिन तय करने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.