8 महीने के मासूम की मां ने दी बलि, कहा- बकरा काट दिया

7

मध्यप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जहां अंधविश्वास में डूबी एक मां ने बच्चे की कुल्हाड़ी से काट बलि दे दी। मामला भोपाल के अशोकनगर के गांव चुरारी का है। जहां रहने वाली एक मां ने अपने ही आठ माह के बेटे का सिर धड़ से अलग कर दिया। परिजनों का कहना है कि, बच्चे को महिला पहले खिला रही थी। इसके कुछ देर बाद ही वो उसे घर के थोड़ी दूर ले गई और सड़क लिटाकर उसकी गर्दन काट दी। बच्चे के हत्या के बाद महिला चिल्लाते हुए घर में आई और कहने लगी कि, उसने बकरा काट दिया।

महिला की बहन का कहना है कि, जब वो सड़क पर गई तो देखा कि, बच्चा खून से लथपथ था, जिसे उठाकर वो घर ले आई और महिला से पूछा कि, ये तुमने क्या किया। इसके जवाब में बच्चे की मां ने कहा कि, जिसका बकरा था उसने वापस ले लिया। नानी ने बच्चे को कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसने डॉक्टर से बताया कि, बच्चा छत से गिर गया है, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे बच्चे के नाना ने कुछ गांव वालों के साथ जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के बाद पुलिस की टीम गांव में पहुंची और एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया खुद गांव में पहुचे। पुलिस का कहना है कि, बच्चे की मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है। परिवालों के मुताबिक, महिला एक संत से काफी प्रभावित थी और यूट्यूब पर उनके प्रवचन सुना करती थी। महिला को पुलिस ने फ़िलहाल गिरफ्तार कर लिया है, जिसका चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.