आप तो जानते ही होंगे कि कई समय से विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तुलना होती आई है। दोनों के फैन्स भी आपस में कई बार तुलना कर चूके है। भारत के इन दो बल्लेबाजों ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए है। ये दोनों खिलाडी भारत का गौरव भी कहे जाते है।
देखा जाए तो विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश रहा है। वहीं रोहित शर्मा भी पिछले कुछ समय से खास प्रदर्शन नहीं कर पाए है। तो आइए हम दोनों की तुलना करके देखते है कि 2022 की साल में दोनों में कौन सर्वाधिक स्कोरर रहा।
2022 की साल में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
अगर जो हम रोहित शर्मा के 2022 की मैचों के आंकडे की बात करें तो काफी आश्वर्यजनक कर देने वाले है। रोहित शर्मा बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। 2022 की साल में रोहित भारतीय टीम के लिए 21 मैच में महज 497 रन ही बना पाए है। वहीं सबसे अधिक स्कोर नाबाद 72 रन का है। इस दौरान रोहित एक भी शतक नहीं लगा पाए है।
2022 की साल में विराट कोहली का प्रदर्शन
अगर जो हम विराट कोहली की बात करें तो उनका बल्ला भी पिछले कई समय से शांत रहा है। विराट ने 2022 के दौरान 13 मैच में कुल 436 रन बनाए है। जिसमें उनके बल्ले से शतक निकला है। इस दौरान उनका औसत 39.75 का रहा है।
रोहित बनाम कोहली
जो हम 2022 के प्रदर्शन के तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तुलना करते है तो रन और औसत के मामले में कोहली का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वहीं कोहली का सर्चोच्च स्कोर भी रोहित शर्मा से बेहतर रहा है। वहीं कोहली सालों से रनचेज के बादशाह रहा है, इसलिए उन्होंने कुछ अधिक मैच खेले है। वहीं वन-डे में रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की है।