टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है | उन पर आरोप है कि वे पोर्न वीडियो शूट कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड करती है | जानकारी के अनुसार पहले उनसे इस मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की, फिर बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया |

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 फरवरी को माढ ग्रीन पार्क के एक बंगले पर पुलिस ने छापेमारी की थी | जिसमे पुलिस ने प्रोड्यूसर, कैमरामैन और क्रू के कई लोगो को गिरफ्तार किया है | साथ ही कैमरे, लैपटॉप्स, स्क्रिप्ट और मेमोरी कार्ड भी बरामद किया है, जिसमे वीडियो क्लिप्स मौजूद थी |
कौन है गहना वशिष्ठ
गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है, वे टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है | उनका जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था, जानकारी के अनुसार वे पहले आर्मी ज्वाइन करना चाहती थी | लेकिन इसके लिए उनके घरवाले राजी नहीं थे, वे चाहते थे की वंदना डॉक्टर या इंजीनियर बने | लेकिन फिर वंदना ने मॉडलिंग में करियर चुना और नाम बदलकर गहना वशिष्ठ रख लिया |

बता दे मिस एशिया बिकिनी का अवार्ड भी जीता है | साथ ही टीवी सीरियल बहनें में लीड रोल कर चुकी है, साथ ही गन्दी बात वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है | इसके अलावा कुछ हिंदी और मराठी फिल्मो में काम कर चुकी है |

गहना पर आरोपों को लेकर पुलिस का कहना है कि गहना ने 87 पोर्न वीडियो शूट कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड किये थे | और इन्हे देखने के लिए यूजर को 2000 का सब्सक्रिप्शन लेना होता था | इससे उनकी टीम मोटी रकम कमा रही थी |
वैसे बता दे ये पहला मामला नहीं है, जब गहना सुर्ख़ियों में आयी है | इससे पहले एक बार उन्होंने तिरंगे के साथ अश्लील पोज़ दिया था, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था | इसके अलावा साल बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान पर भी उन्होंने कुछ टिपण्णी की थी | जिसे लेकर अर्शी खान ने उन पर करोड़ो का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था |