ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से हराकर, अपने ग्रुप बी में पहले स्थान से बनी हुई है। भारत का अब लगभग सेमीफाइनल में पहुंचना तय है, उन्हें तीन मुकाबले और खेलने हैं। जीत सुनिश्चित लग रही है। इस सबके बीच नीदरलैंड के साथ हुए मुकाबले में, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस मुकाबले में रिकॉर्ड जो बनाया। इस पर नजर बहुत से कम लोगों की गई होगी।
आपको बता दें कि गुरुवार के भारत नीदरलैंड मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाएं। जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा का हाफ सेंचुरी रहा। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में दो ऐसे रिकॉर्ड बनाएं। जिस पर नजर बहुत से कम लोगों की गई होगी।
रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर
आपको बता दें कि नीदरलैंड के खिलाफ श्रेणी में रोहित शर्मा ने 53 रनों की आतिशी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 39 गेंदों मैं अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके बल्ले से 3 छक्के और 4 चौके निकले। रोहित शर्मा के इस अद्र् शतक के साथ वह वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं, जबकि पहले स्थान पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है, कोहली के नाम पर 12 अर्धशतक है। जबकि रोहित शर्मा के नाम अभी अर्ध शतक है। तीसरे स्थान पर और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और चौथे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने है।
रोहित ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
नीदरलैंड के साथ मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप में में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी बना लिया। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का अब तक 34 छक्के लगाए हैं। जबकि युवराज सिंह के नाम T20 में 33 छक्के हैं। इस लिहाज से T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा छक्कों के बादशाह बन चुके हैं। रोहित शर्मा के लिए अभी यह आगरा और भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि उन्हें टीम ग्रुप में और खेलने हैं। के अलावा भारतीय टीम सेमीफाइनल में जा पहुंचती है तो उन्हें और मैच खेलने को मिलेंगे।