कभी विराट कोहली के कप्तानी में एक मौका पाने के लिए तरस रहा था ये प्लेयर, अब बन गया रोहित शर्मा का चहेता

10

आप तो जानते ही होंगे जब से भारत की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में गई है, तब से 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव की किस्मत ही पलट गई है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में काफी लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन उन्हें इसके बावजूद टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी।

इसके पीछे की वजह अगर जो देखी जाए तो विराट कोहली तब भारत के कप्तान थे। विराट कोहली और सूर्यकुमार के बीच हमें आईपीएल में कई बार अनबन देखने को मिली है। इस वजह से शायद सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी।

कोहली की कप्तानी में किया था डेब्यू, लेकिन करना पडा था लंबा इंतेजार

आप को बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अपना टी20 क्रिकेट का डेब्यू विराट कोहली की कप्तानी में ही किया था। हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें काफी समय के बाद डेब्यू करने का मौका मिला था।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार ने 2021 के जुलाई में किया था। वहीं टी20 में 2021 के मार्च में उन्होंने डेब्यू किया था। ऐसे में विराट की कप्तानी में सूर्यकुमार एक एक मौके के लिए इंतेजार कर रहे हैथ, लेकिन रोहित के कप्तान बनते ही उनकी भाग्य खुल गई।

अब भारतीय टीम के मध्यक्रम का अहम हिस्सा बन गए है सूर्यकुमार यादव

आप को बता दें कि जब से भारत की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ गई है। तब से सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाडी बन गए है। सूर्यकुमार यादव अब हर सीरीज में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते ही है। आमतौर पर सूर्यकुमार नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करने आते है।

सूर्यकुमार ने अभीतक नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल 17 टी20 मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 182 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए है।

विराट की कप्तानी में 7 टी20 व रोहित की कप्तानी में 17 टी20 मैच खेलने का मिला मौका

सूर्यकुमार यादव ने विराट की कप्तानी में महज 7 ही टी20 मैच खेले थे। वहीं रोहित की कप्तानी में सूर्यकुमार ने अबतक 17 टी20 मैच खेल चूके है। वहीं वनडे भी रोहित की कप्तानी में 6 मैच खेले है, लेकिन कोहली की कप्तानी में सूर्यकुमार को एक भी मौका नहीं मिल पाया था।

इससे देखकर यही प्रतीत होता है कि अब वो लंबे समय तक खेलते हुए नजर आएंगे। इस का सबसे बडा यही कारण माना जाता है कि कप्तान रोहित शर्मा उनपर विश्वास करते है और सूर्यकुमार यादव अपनी क्षमता अनुसार बेहतर प्रदर्शन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.