UP : मंडप में दुल्हन को देख भागा दूल्हा, दूल्हे के पिता ने जब बतायी वजह तो सन्न रह गया वधू पक्ष

6

बड़े ही धूम धड़ाके के साथ बारात द्वार पर पहुंची, स्वागत हुआ, खूब जमकर डांस हुआ, द्वारचार की रस्म हुई और इसके बाद अचानक दूल्हा वहां से फरार हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते धीरे-धीरे बराती भी वहां से रफू चक्कर होने लगे। थोड़े समय बाद वहां पर हड़कंप मच गया। दूल्हे की तलाश शुरू हो गई लेकिन कुछ नहीं मिला जब वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को पकड़ लिया और दूल्हे के गायब होने की वजह पूछी तो पता चला कि दूल्हा शादी से मना करके यहां से चला गया है। जब दूल्हे के इनकार करने की वजह पता चली तो लोग सन्न रह गए।

मंडप से भागा दुल्हा

आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसराहार इलाके का है यहां के गांव पुरखा में कन्नौज जिले के रोशन गांव से बारात आई हुई थी। सर्लेस नाम के लड़के से शादी होनी थी। तय समय पर बारात दुल्हन को लेने पहुंच गई। धूमधाम से बारात चढ़ी और दुल्हन के दरवाजे भी पहुंची। रस्मे शुरू हुई, दूल्हे का स्वागत किया गया शादी के लिए मंडप तैयार था लेकिन तभी पता चला कि दूल्हा गायब हो गया है।

धीरे-धीरे बाराती भी कम होते चले गए ऐसा क्यों हो रहा था। यह बात लड़की के परिजन समझ नहीं पा रहे। दूल्हे की खोज शुरू हुई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जब लड़की के घरवालों ने दूल्हे के पिता को पकड़ा और उससे दूल्हे के गायब होने के बारे में पता चला तो पिता ने जो कहा उसे सुन वधू पक्ष हैरान हो गया।

दूल्हे के पिता के कहने अनुसार दूल्हा इसलिए भाग गया क्योंकि जो लड़की दुल्हन बनी है उसे दूल्हे ने पसंद नहीं किया। उन्हें फोटो दूसरी लड़की की दिखाई गई जबकि शादी के मंडप पर कोई और लड़की थी। लड़की बदल जाने का आरोप लगाकर दूल्हा शादी से इंकार कर के वहां से भाग गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने कहा कि वही लड़की है जो दिखाई गई थी। हालांकि वहां मौजूद दो-तीन लोग लड़की को दोबारा देखने गए लेकिन वह भी संतुष्ट नहीं हुए।

दोनों पक्ष के बीच काफी देर तक वार्तालाप हुई जब मामला नहीं सुलझा तो मजबूरन मामला थाने पहुंच गया। वधू पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़की वही है जो दिखाई गई थी। दहेज की मांग को लेकर यह सब किया गया है। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो वर पक्ष नेवा सभी सामान वधू पक्ष को लौटा दिया जो उन्होंने दिया था और शादी कैंसिल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.