UP : गृह प्रवेश के लिए खड़ी महिलाओं के सामने दुल्हन ने मारा दूल्हे को थप्पड़, जानें पूरा मामला

6

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन के स्वागत में खड़े ससुराल पक्ष के लोग के सामने हुए हरकत से वे हैरान हो गए। विदाई के बाद जब नई बहू ससुराल पहुंचकर गाड़ी से उतरते ही दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। यही नहीं दुल्हन ने अपने दुल्हन के कपड़ों को उतारकर साधारण कपड़े पहन कर अपने घर लौट गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने पर घंटों दोनों परिवारों के बीच समझौता होता रहा लेकिन हर कोई भी ना निकला।

पूरे गांव में फैली सनसनी

यह पूरा मामला पुलिस के सामने खुल कर आया। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में पिछले रविवार को सामने आया। जहां दुल्हन स्वागत के लिए खड़े लोगों के बीच नई नवेली दुल्हन ने इस हरकत को अंजाम देते हुए पूरे गांव में सनसनी फैला दी। जंगल में आग की तरह दुल्हन की यह हरकत पूरे गांव में फैल गई। सभी लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। लोगों का कहना है कि या प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है।

धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह

लवायन गांव निवासी दूल्हे की बारात जब दुल्हन के घर पहुंच गई तो वरमाला के बाद बड़े धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ लड़की ने बिना ऑब्जेक्शन किए शांति से सात फेरे लेकर सभी रस्में निभाई, लेकिन जब विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे के थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ की गूंज से पूरा गांव सन्न रह गया। महिलाएं दुल्हन के स्वागत के थाल सजाएं गृह प्रवेश के लिए तैयारी कर रही थी। उसी दौरान यह सब हो गया।

बीते सप्ताह दूल्हे ने मारा था थप्पड़

जौनपुर में शादी समारोह के दौरान हड़कंप मच गया था। करीब 10 दिन पहले जयमाला के समय लड़के पक्ष का एक युवक स्टेज पर चढ़ने लगा तो वधू पक्ष के लोगों ने मना कर दिया। इस बात को लेकर बारातियों और जनातियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। यही नहीं गुस्सा आए दूल्हे ने भी सामने खड़ी दुल्हन के थप्पड़ मार दिया। मामला इस कदर आगे बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.