UP : सामने आया फर्जी दरोगा सच… खुद की पत्नी ने खोली ऐसे पोल

6

यूपी के रामपुर जिले से एक बड़ा ही अजीबों गरीब मामला सामने आया है जहां लोगों को गुमराह कर रहा एक फर्जी दारोगा का पर्दाफाश उसकी ही पत्नी ने किया है। शख्स फर्नी दारोगा बनकर लोगों को डराता धमकाता था। यही नहीं दरोगा की वर्दी पहनकर अपनी पत्नी से भी लड़ाई झगड़ा करता। एक दिन अपने पति से परेशान पत्नी ने उसकी पोल लोगों के सामने खोल दी। पत्नी ने यह भी बताया कि शादीशुदा होनें के बाद भी उसका किसी लड़की साथ संबंध था।

आपको बता दे कि यह मामला रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, फर्जी दरोगा बनकर घूमने वाले शख्स का नाम वीर सिंह बताया जा रहा है। वीर सिंह का एक रिश्तेदार पुलिस में है तभी उसके मन में भी वर्दी पहनने की इच्छा उत्पन्न हुई। अब वह पुलिस में भर्ती तो हो नहीं सकता था इसलिए उसने अपनी चाह पूरी करने के लिए यह कमद चुना। इनती चालाकी से उसने यह काम किया कि उसे भनक तक नहीं लगी। उसने तरकीब निकाली और फर्जी दारोगा बन गया।

इच्छा पूरी करने के लिए उठाया यह कदम

वीर सिंह को वर्दी के लिए कही जाना भी नहीं पड़ा। उसने अपने संबंधी की वर्दी पहन फर्जी दारोगा बन गया। इतना ही नहीं लोगों पर रॉब दिखाने के लिए उसने डबल स्टार भी लगा लिए। स्थानीय लोगों को पूरा विश्वास भी हो गया था कि वो दारोगा बन गया है, लोग उसे देखते तो सल्यूट भी मारने लगे। वह अपने गांव और आसपास के इलाके में रहने वालों लोगों पर अपनी वर्दी का धौंस जमाने लगा। वह लोगों को अपनी दरोगा बनने की फर्जी कहानी सुनाने लगा, कि किस तरह वह इस मुकाम पर पहुंचा।

आश्चर्य की बात यह है कि लोगों को उसके फर्जी होने की जरा भी भनक नहीं लगी। हालांकि उसकी यह सच्चाई उसकी पत्नी को मालूम थी। धीरे-धीरे वह बाहर लोगों के साथ ही नहीं अपनी पत्नी पर भी वर्दी का रौब दिखाने लगा, वह वर्दी के चक्कर में पूरी तरह बहक गया। आखिरकार एक दिन उसकी पत्नी परेशान हो गई और उसने उसको सबक सिखाने की ठान ली। उसने फर्जी दरोगा बने पति की सारी सच्चाई पुलिस के सामने खोल कर रख दी।

पुलिस को पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उसका चक्कर भी किसी अन्य लड़की के साथ चल रहा है। ऐसा हो सकता है कि उससे भी इसने झूठ बोला हो। फर्जी दारोगा होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही एक्शन लेने हुए आरोपी को पकड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.