Vastu: इन उपायों से दूर होगी हर चीज की कमी, खुशियों से भर जायेगा जीवन

8
घर में सुख शांति की चाह हर इसी की होती है | घर में ख़ुशी का माहौल हो, सकारात्मकता बनी रहे, रिश्तो में प्यार हो, किसी चीज की कमी का सामना न करे पड़े | ये सभी चीजे हर इंसान अपनी जिंदगी में चाहता है | कई बार लोग घर बनवाते समय वास्तु से जुडी गलतियां कर देते है | इसके अलावा घर में सामान रखने और साज सज्जा करने में भी कुछ ऐसा कर जाते है, जो वास्तु दोष की वजह बनता है | एक छोटी गलती वास्तु दोष पैदा कर देती है, जो बड़ी परेशानियों की वजह बनता है | ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपकी बड़ी मदद कर सकते है |
  • यदि घर में पैसा आ रहा है, लेकिन रुक नहीं रहा है, तो आप दक्षिण-पूर्व दिशा में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करे | इससे फालतू के खर्चे रुकेंगे और बचत बढ़ेगी |
  • घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाए | एक बात जरूर ध्यान रखे कि जहाँ भी तुलसी का पौधा हो, वहां आसपास में साफ़ सफाई हो | इसके अलावा घर में अन्य पेड़ पौधों का भी ख्याल रखे, यदि कोई पौधा सुख जाए तो उसे तुरंत घर से हटा दे |
  • कभी भी दक्षिण दिशा में पैर रखकर ना सोये | दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से बैचेनी होने लगती है, और नींद भी सही प्रकार से नहीं आती है |
  • घर बनवा रहे है, तो उत्तर या पश्चिम दिशा में गेस्ट रूम बनवाये | इससे रिश्तो में प्रेम और मजबूती आती है |
  • घर में वाहन की पार्किंग के लिए स्थान उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाये | ये उत्तम फल प्रदान करता है |
  • बैडरूम में कोई शीशा नहीं होना चाहिए, आपके शरीर के अंग की कोई भी परछाई शीशे में नहीं बननी चाहिए | यदि कमरे में ड्रेसिंग टेबल रखना चाहते है, तो पूर्व या उत्तर दिशा में रखे | साथ ही रात के समय शीशे पर कपड़ा ढक दे |
  • घर में पूजा पाठ रोजाना करे | इससे घर में सुख शांति और सकारात्मकता बनी रहती है | इस बात का ध्यान रखे कि पूजा का स्थान कभी दक्षिण-पश्चिम दिशा में ना हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published.