Vastu Tips: गति, सफलता और ताकत का प्रतीक होते हैं सफेद घोड़े, इस दिशा में लगाएं तस्वीर

6

व्यक्ति के जीवन पर वास्तु का गहरा प्रभाव पड़ता हैं। घर में मौजूद वास्तु दोष किसी के भी जीवन में परेशानियां खड़ी कर देता हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच तनाव की वजह भी वास्तु दोष बनता है और तरक्की के मार्ग भी बंद कर देता हैं। घर में सब कुछ वास्तु के अनुरूप है तो जीवन में खुशहाली आती है। स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं लेकिन नया घर लेते समय जरूर उसका वास्तु देख लें।

नए घर को अगर लेते समय आपने वास्तु का नहीं ध्यान दिया तो आपके जीवन में वास्तु दोष प्रभाव डालेगा। इसकी वजह से आपको घर में तोड़फोड़ कर उसे ठीक करना पड़ेगा, जिसमे आपका धन भी खर्च होगा और तनाव भी बढ़ेगा। घर में मौजूद वास्तु दोष को सात घोड़े की पेंटिंग या तस्वीर से खत्म किया जा सकता है।

  • घर में अगर सदस्यों के बीच तनाव रहता है, अशांति बनी रहती है। तो आपको घर में सात सफेद घोड़े वाली तस्वीर या पेटिंग लगानी चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
  • अपने ऑफिस में या अपने रूम में जहां आप काम करते हैं। वहां पर सफेद घोड़े वाली तस्वीर को लगाएं। इससे आपको आपके काम में कामयाबी मिलेगी। इस तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाएं। अगर ऑफिस में इस तस्वीर को लगाना है तो दक्षिण दिशा में लगाएं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ेते हुए घोड़े घोड़ों की तस्वीर जीवन को गति देती है। इसे लिविंग रूम में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
  • अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको घर में सफेद घोडों की दौड़ते हुए तस्वीर लगानी चाहिए। आप इसे किसी भी दिशा में लगा सकते हैं। सिर्फ एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी नजरों के सामने ही वो तस्वीर रहे। इससे घर में सुख शांति बढ़ेगी और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.