Viral: पाकिस्तान में जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार हुआ गधा, लोगो ने उड़ाया मजाक

आपने लोगो को जुआ खेलते देखे होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी गधे को जुआ खेलते हुए देखा है | या ऐसा कभी सुना है, आपका जवाब ना ही होगा | लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे पाकिस्तान में गधे को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है |

आपको जानकारी हैरानी हो सकती हैं कि एक गधा भला कैसे जुआ खेल सकता है | लेकिन पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के रहीम यार खान इलाके में ऐसा हुआ है | यहाँ जुआ खेल रहे 7-8 लोगो के साथ एक गधे को भी गिरफ्तार किया गया है | बता दे दर्ज की गयी FIR में गधे का नाम भी लिखा गया है |
इस गिरफ्तारी को लेकर रहीम यार खान इलाके के SHO ने कहा है कि जुआ खेलने के आरोप में संदिग्ध लोगो के साथ गधे का नाम भी दर्ज किया गया है | गधे को थाने के बाहर बांधकर रखा गया है |
पुलिस ने बताया कि जुआ खेल रहे आरोपियों के पास से 1 लाख 20 हजार की रकम भी बरामद हुयी है | जानकारी के अनुसार वे गधो की दौड़ पर जुआ खेल रहे थे |
वैसे जब गधे को गिरफ्तार करने की बात फैली तो सोशल मीडिया पर पुलिस का मजाक उड़ने लगा और लोग पुलिस को ट्रोल करने लगे | जानकारी के लिए बता दे पाकिस्तान में सबसे ज्यादा गधे पाए जाते है और वह उनका निर्यात भी करता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.